वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के बिरला हॉस्टल में मंगलवार को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की समन्वयक प्रो. मंजरी मिश्रा ने हृदय गति रुकने तथा डॉ. शुभि दुबे ने पक्षाघात की स्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में बताया। प्रो. शशि प्रकाश मिश्र ने दुर्घटना में चोटिल व्यक्ति की देखभाल की जानकारी दी। डॉ. विवेक कटियार ने सांस की नली में अचानक आई रुकावट से निपटने के गुर बताए। प्रो. वैभव पांडेय ने सीपीआर से जीवनरक्षण की बारीकियां सिखायी। डॉ. शुद्धब्रत ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। कला संकाय प्रमुख प्रो. सुषमा घिल्डियाल, प्रो. सत्यपाल शर्मा, प्रशासनिक संरक्षक प्रो. सत्यपाल सिंह और डॉ अमित थापा भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.