बिड़ला स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन
हल्द्वानी, मई 30 -- हल्द्वानी, संवाददाता। आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। 21 मई से शुरू हुए इस कैंप में बच्चों ने विभिन्न रचनात्मक, शैक्षिक, साहसिक और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को एस्ट्रो एक्सप्लोरर्स, कैमल राइड एडवेंचर, डांसिंग, म्यूजिक एंड सिंगिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पॉटरी व्हील, ट्रैम्पोलिन फन, रोप एडवेंचर, स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और लिटिल शेफ जैसी अनेक गतिविधियों का अनुभव कराया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को विकसित करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- बिड़ला स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन कैंप में बच्चों ने सीखने के साथ-साथ भरपूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.