नैनीताल, फरवरी 26 -- नैनीताल। बिड़ला रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं। अधिवक्ता मो. खुर्शीद हुसैन ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ता ने जनहित में इन वाहनों को तत्काल हटाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...