नैनीताल, जनवरी 27 -- नैनीताल। रुड़की से नैनीताल पर्यटकों को छोड़ने आई एक टैक्सी बिड़ला मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के समय टैक्सी में कोई सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार, मंगलौर (रुड़की) निवासी विकास रविवार देर शाम अपनी टैक्सी कार से पर्यटकों को लेकर नैनीताल पहुंचा था। पर्यटकों को छोड़ने के बाद चालक ने टैक्सी को बिड़ला रोड पर पार्क कर दिया। सुबह जब टैक्सी स्टार्ट नहीं हुई, तो चालक ने कार को न्यूट्रल में डालकर आगे-पीछे धक्का देना शुरू किया। इसी दौरान टायर के नीचे लगाया गया पत्थर (ओट) हट गया, जिससे कार अचानक सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरी। टैक्सी नीचे जाकर रुक गई। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि चालक की छोटी सी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। क्रेन की मदद से टैक्सी को खाई से बाहर निकाल लिया गया है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.