हल्द्वानी, फरवरी 14 -- हल्द्वानी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड देहरादून की ओर से आर्यमान विक्रम बिड़ला इंस्टिट्यूट ऑफ लर्निंग में 'लर्निंग आउटकम्स एवं पेडागोजीज' विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। वरिष्ठ अनुभाग प्रमुख अनिता भट्ट ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. ललित मोहन जोशी ने अधिगम परिणामों की अवधारणा, प्रभावी कक्षा प्रबंधन और मूल्यांकन की रणनीतियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कृष्ण जोशी, उपप्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, गिरीश चंद्र सिंह कड़ाकोटी, मरयम खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...