हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- हल्द्वानी। बिठौरिया नंबर-1 स्थित शिवकाली धाम मंदिर में श्रीमद देवी भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास कृष्णानंद शास्त्री ने राजा जन्मेजय के सर्प यज्ञ और पितृ मोक्ष का वर्णन किया। गुरुवार को मुख्य यजमान सुरेन्द्र सिंह बिष्ट व गौरव बिष्ट रहे। पूजन हरि ओम जोशी, दीप चन्द्र जोशी व धीरज पाण्डे ने संपन्न कराया। संगीत मंडली में मोहित, दीपक, नीरज व रमेश ने भजनों से समां बांधा। इस दौरान सचिव दीपक बिष्ट, केसी त्रिपाठी, रमेश चन्द्र पाण्डे, मनोज रावत, ललित तिवारी, रमेश तिवारी, कानू बिष्ट, बंशीधर कफल्टिया, प्रकाश काण्डपाल, दीप जोशी, अनिल जोशी, चन्द्र बल्लभ शर्मा, नवीन जोशी, बालम सिंह व पीसी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.