बिठूर से पांच बार की नगर पंचायत अध्यक्ष की मौत
कानपुर, जून 23 -- बिठूर। बिठूर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा की मां एवं पांच बार बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं डॉ. निर्मला सिंह ने लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मौत की खबर आते ही बिठूर में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे अपने बेटे विधायक अभिजीत सिंह सांगा, समरेंद्र सिंह राणा, विश्वजीत सिंह के साथ ही बहुओं व नाती-पोते से भरा परिवार छोड़ कर गईं हैं। देर शाम उनका शव बिठूर पहुंचा। बुधवार की सुबह अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। डॉ. निर्मला सिंह ने बिठूर महोत्सव में आए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी से बिठूर की पौराणिक ऐतिहासिक नगरी को पर्यटन का दर्जा दिलाने व बिठूर घाट के लिए कॉरिडोर बनवाने की मांग मंच से ही की थी। यह भी पढ़ें- विधायक सांगा की मां बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.