बिठूर से गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने बुद्धेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
लखनऊ, अगस्त 17 -- मलिहाबाद। बजरंग दल के तत्वावधान में सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों ने कानपुर के बिठूर घाट से पवित्र गंगाजल लाकर बुद्धेश्वर स्थित प्रसिद्ध बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। बजरंग दल के सूरज अर्कवंशी और स्थानीय सभासद रवि राजपूत की अगुवाई में कांवड़िए सोमवार सुबह कानपुर के बिठूर घाट पहुंचे और कांवड़ में गंगाजल भरकर मलिहाबाद के मुंशीगंज स्थित त्रिवेणी शिवालय पहुंचे। यहां स्थानीय श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।दोपहर बाद त्रिवेणी शिवालय से बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हुई। यह भी पढ़ें- 25 किमी की कांवड़ यात्रा कर लकरगड़ढा एवं देवपहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.