बिठूर सीएचसी से गायब मिले दो डॉक्टर, एक कर्मचारी
कानपुर, जून 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिठूर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, दवा उपलब्धता, अभिलेखों तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के समय चिकित्सक डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ. राजेश कुमार और स्वास्थ्यकर्मी शिवम पाल अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थिति पर कार्रवाई डीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तीनों कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटकर स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने भ्रमण पंजिका को देखा। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का भी निरीक्षण किया और आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.