बिठूर में मंडलस्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज का आगाज
कानपुर, सितम्बर 30 -- फोटो... कानपुर, प्रमुख संवाददाता। श्री महर्षि वेद व्यास अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल विद्यापीठ सिद्धिआश्रम ने मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज किया। आयोजन श्री महर्षि वेद व्यास विद्यापीठ गुरुकुल सिद्धिधाम सुधांशु आश्रम बिठूर में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि संजय यादव संरक्षक संस्कृत पाठशाला ने किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान बाल वर्ग में शिवम सिंह, दिव्यांश और क्रार्तिक ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार युवा वर्ग में अपर्णा, आदर्श और उत्कर्ष विजेता बने।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.