कानपुर, मई 31 -- वर्दी पहनकर करता था वसूली, दो बाइक ले गया, कई जिलों में दर्ज हैं रिपोर्ट फोटो है। बिठूर, संवाददाता। खाकी वर्दी, डबल स्टार लगाकर अपने आप को वन दरोगा बताने वाले युवक को बिठूर पुलिस ने धर दबोचा। वह गांव में घूम-घूमकर वसूली करता था। कई लोगों की बाइक ले गया। उसके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। उसके पास से दो बाइक भी बरामद हुई हैं।

अजब सिंह की पहचान बदायूं के अढ़ौली उझानी गांव निवासी सतपाल सिंह का 28 वर्षीय बेटा अजब सिंह ने अपने आप को वन दरोगा बताना शुरू किया। खाकी वर्दी के डबल स्टार बेल्ट जुटा के साथ फर्जी वन दरोगा के प्रमाण पत्र पहचान पत्र बनवा रखे थे। 22 मई को बिठूर इतरा निवासी तिलक सविता की दुकान पर पहुंचा। उसकी पहचान दुकान में काम करने वाले आदित्य से थी। चार मई को अजब दुकान पर पहुंचा। वहां एक बिना नबर की गाड़ी खड़ी की। कहा, अ...