कानपुर, मार्च 29 -- बिठूर, संवाददाता। बिठूर के कुरसौली के प्रधान अमित सिंह के चाचा 55 वर्षीय रामबाबू का शव रविवार सुबह पंचमापुरवा गांव के सामने नहर में पड़ा मिला। वह शनिवार से लापता थे। फॉरेंसिक टीम को उनके शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की जेब से दो पैकेट नशीली गोलियां मिली हैं। एक पैकेट में कुछ गोलियां कम थीं। परिजनों के मुताबिक राम बाबू नशे के लती थे। कुछ दिनों से घर पर अकेले रह रहे थे। पत्नी पीरोड स्थित मायके में रहती थी। बताया गया वह शनिवार रात दस बजे कुरसौली नहर पुल के पास देखे गए। इसके बाद चले गए थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.