बिठूर में कक्षा एक की छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी को जेल भेजा
कानपुर, मई 15 -- बिठूर। स्कूल से लौट रही कक्षा एक की छात्रा को गांव का एक युवक अपनी दुकान में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। परिजनों की तहरीर मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। क्षेत्र के गांव की 6 वर्षीय छात्रा गुरुवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के युवक ने रोक लिया और उसे अपनी दुकान में लेकर गया। इस दौरान उसने मासूम के साथ अश्लील हरकत की।। छात्रा किसी तरह से अपने घर पहुंची और पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन आरोपी अभिषेक तिवारी से कहने गए तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। छात्रा के पिता ने बिठूर थाने में तहरीर दी। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया, पॉक्सो समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी को जेल भेजा गया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.