कानपुर, फरवरी 25 -- कानपर। बिठूर महोत्सव का आगाज गुरुवार से होने जा रहा है। पहले दिन यूफोरिया लाइव बैंड संग पलाश सेन नाइट की धूम रहेगी। महोत्सव का शुभारंभ प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। महोत्सव में तीन दिन आस्था के साथ लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। कवि सम्मेलन में एक से बढ़ एक कवि अपनी कविताओं से मंत्र मुग्ध करेंगे। बिठूर के नानाराव पार्क में 26 से 28 फरवरी तक आयोजन होना है। पहले दिन बिठूर थीम गीत की प्रस्तुति होगी। भोपाल कथक समिति की ओर से कथक नृत्य प्रस्तुति किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतिम दिन सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज की ओर से पाई डंडा, पंजाबी गतका और ब्रज की होली का आयोजन किया जाएगा। शास्त्रीय संगीत व नृत्य से युवा आपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। समापन गंगा आरती से होगा। उसी दिन काशी रस वाद्यवृंद जुगलबंदी की प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.