कानपुर, फरवरी 17 -- बिठूर। देर रात शराब की दुकान बंद होने के बाद शातिर गंगा किनारे से लेकर कस्बों में शराब बेचते थे। इसकी जानकारी पर पुलिस सक्रिय हुई। बिठूर के कलवारी घाट पर तात्या टोपे नगर निवासी नानू राजपूत को पकड़ा। इसके पास से 18 देसी क्वाटर बरामद किए। मैनावती मार्ग पर पुलिस ने हिंदूपुर निवासी राम शर्मा को पकड़ा, जिसके पास से 21 शराब के क्वाटर बरामद किए। लोहारखेड़ा मोड़ पर शिवपाल सिंह को हिरासत में लिया, जिसके पास से 16 देसी क्वाटर शराब बरामद हुई। अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर सभी अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.