कानपुर, अप्रैल 8 -- अब कानपुर शहर की अपेक्षा बिठूर और अकरपुर माती में घर बनाना ज्यादा महंगा होगा। इन दोनों इलाकों में केडीए के विकास क्षेत्र में अगर आप किसी आराजी पर घर बनाना चाहते हैं तो 784 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बाह्लय विकास शुल्क देना पड़ेगा। अभी तक 610 रुपये प्रति वर्ग मीटर ही यह शुल्क लगता था। यानी पहले की अपेक्षा 174 रुपये प्रति वर्ग मीटर बाह्य विकास शुल्क ज्यादा लगेगा। नए कास्ट इंडेक्स की दरें जारी कर दी गईं हैं जो एक अप्रैल से ही बढ़ी हुई मानी जाएगी। हकीकत यह है कि इस समय शहर की अपेक्षा बिठूर के इलाके में ज्यादा विकास हो रहा है। होटल, बैंक्वेट हॉल और अपार्टमेंट के अलावा टाउनशिप भी सबसे ज्यादा इसी इलाके में विकसित हो रही है। इसे देखते हुए बिठूर इलाके में जमीनों की कीमत भी तेजी से बढ़ रही है। वहीं कानपुर देहात के अकबरपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.