बिट क्वाइन कंपनी का मैनेजर बताकर 5.98 लाख की ठगी,केस दर्ज
रामपुर, मार्च 8 -- रामपुर। बिट क्वाइन कंपनी और एसबीआई का मैनेजर बताकर एक युवक के साथ 5.98 लाख रुपये की ठगी की गई। ठगी की जानकारी होने पर युवक के होश उड़ गए। वह साइबर थाने पहुंचा और शिकायत की । पुलिस ने शिकायत के आधार पर हापुड़ के शिवपुरी निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। स्वार थाना क्षेत्र के चक हरदासपुर निवासी जीशान साइबर थाने शिकायत लेकर पहुंचा। उसने बताया कि उसका खाता स्वार की एक्सिस बैंक में है। आरोप लगाया कि हापुड़ निवासी एक व्यक्ति विनय अग्रवाल ने खुद को बिट क्वाइन ट्रैडिंग कंपनी और एसबीआई का मैनेजर बताया। जिसके बाद इंवेस्टमेंट स्कीम का लालच दिया। पीड़ित ने उसकी बातों पर भरोसा कर अलग-अलग खातों में 5.98 लाख रूपए भेज दिए। बाद में आरोपी ने सभी मोबाइल नंबर बंद कर लिए। जिसके बाद उसके ठगी का अहसास हुआ। वह साइबर थाने पहुंचा और शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.