बिट्टू बजरंगी घर में नजरबंद, शिव मंदिर में जल चढ़ाने जाने वाले थे, बोले- मुझसे आतंकी जैसा सलूक
नूंह, अगस्त 3 -- नूंह में साल 2023 में 31 जुलाई को नल्हड़ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान दो समुदाय के बीच में हुई हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह नूंह में शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए जाने वाले थे, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उसको इजाजत नहीं दी गई है। देर रात से ही पुलिस की एक टुकड़ी उनके घर के बाहर तैनात कर दी गई। बिट्टू बजरंगी ने कहा कि देश में किसी को कही भी जाकर पूजा करने का हक है, लेकिन प्रशासन को केवल मैं ही दिखता हूं। मुझे नूंह में घुसने नहीं दिया जा रहा है। मैं भी इस देश का रहने वाला हूं लेकिन पुलिस मेरे साथ आतंकवादी जैसा बर्ताव कर रही है। रात 11 बजे से ही पुलिस मेरे घर पर पहुंच गई और मुझे नजरबंद कर दिया।मामन खान पर निशाना साधा बिट्टू बजरंगी ने नूंह की फिरोजपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.