बिटोडों में लगी आग से मची अफरा तफरी
हापुड़, जून 4 -- नगर के रेलवे रोड पर मकान के पास रखे बिटौरों एवं बुर्जी में आग लग गई। लोगों ने एवं फायर कर्मियों ने मिलकर आग को बुझाया। रेलवे रोड़ पर रहने वाले लोगों ने अपने अपने मकान के समीप खाली जगह में उपलों के बिटौरे और भूसे की बुर्जी है। दोपहर को अचानक उनमें धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटे निकलने लगी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। जब आग नहीं बुझी तो फायर स्टेशन सूचना दी गई। फायर कर्मी दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। तब लोगों ने राहत ली। लोगों को भय था कि यदि आग पास में झोपड़ियों की ओर पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.