बिटिया से विधायक ने कराया सड़क का उद्घाटन
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- कुछ समय पूर्व लाल्हापुर निवासी एक बिटिया आयुषी कश्यप ने विधायक अमन गिरि से गांव की सड़क बनवाने की मांग की थी। विधायक के प्रयासों से सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने उसी बिटिया से फीता कटवाकर सड़क का उद्घाटन कराया। अलीगंज मुख्य मार्ग से प्राथमिक विद्यालय लाल्हापुर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर विधायक अमन गिरि ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- कांशीराम आवास से मुन्नूगंज तक बनेगी नई सड़क कार्यक्रम में रामगुलाम पांडे, प्रधान जनार्दन गिरी, जेई मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.