बिटिया फाउंडेशन ने मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ, संवाददाता। मेधावी छात्राओं को बुधवार बिटिया फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। मोतीनगर स्थित बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटर में प्रथम स्थान पाने वाली मेधावी छात्राओं को लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएन शुक्ला ने प्रशस्तिपत्र व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार ने अपने कहा की मेधावी छात्राओं का सम्मान अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्रा, फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, संयोजक राजीव गुप्ता, डा अनीता वर्मा, एकता, पूजा, सोनू जायसवाल, शिवाकांत तिवारी, विशाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.