प्रयागराज, मार्च 10 -- पूनम संत महिला एवं विकास समिति की ओर से मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में नारी विषय पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि एक महिला का शिक्षित होना यानी पूरे समाज का शिक्षित होना है। एक बेटी घर का भी काम देखती है और बाहर की जिम्मेदारी को भी पूरी शिद्दत के साथ निभाती है। हालात कितना भी विपरीत हो लेकिन वह बेटी माता-पिता, भाई-भतीजा का साथ कभी नहीं छोड़ती। हमारे समाज में बोलचाल में भी कहा जाता है कि बगैर बिटिया के घर सूना-सूना सा लगता है। पूर्व आयकर आयुक्त शिखा दरबारी ने कहा कि जहां नारी का सम्मान नहीं होता वहां सभी कार्य निष्फल हो जाते हैं। डॉ. सबिता अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। महिला अखाड़ा प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.