आगरा, मार्च 27 -- ताजगंज के गोबर चौकी में आठ साल की मासूम बालिका की हत्या से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष ने डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास से फोन पर वार्ता कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कहा कि पुलिस प्रशासन तत्परता से कार्य कर अपराधी को कड़ी सजा दिलवाए। नेताओं ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वह दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। महासचिव संतोष पाल, लल्ला गुर्जर, पवन प्रजापति, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजपाल यादव साथ में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.