बिटकॉइन में रोजना 500 डॉलर मुनाफे का झांसा दे 13 लाख ठगे
देहरादून, सितम्बर 23 -- दून में बिटकॉइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 13 लाख रुपये से अधिक ठग लिए गए। आरोपी जालसाज ने हर रोज 500 डॉलर कमाई का झांसा देकर यह रकम हड़पी। मामले में मंगलवार को डालनवाला कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आराघर स्थित मॉडल कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विजय रमोला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जून 2026 में उन्हें कार्तिक अग्रवाल नाम के व्यक्ति का फोन आया था। कॉलर ने खुद को बिटकॉइन ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी बताते हुए झांसा दिया कि 10 हजार डॉलर के ट्रेडिंग खाते पर प्रतिदिन 300 से 500 डॉलर का मुनाफा होता है। मुनाफे के लालच में आकर पीड़ित ने आईएमटी मार्केटिंग डॉट काम के ट्रेडिंग खाते में अलग-अलग तारीखों पर कुल 13,35,323 रुपये जमा कर दिए। ऑनलाइन ट्रेडिंग खाते में बीस हजार डॉलर दिखाए गए। पीड़ित ने यह डॉल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.