एटा, जुलाई 7 -- जिले में अलग-अलग स्थानों में निकले मलेरिया पॉजिटिव मरीजों के गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक सकीट के गांव घुटलई में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच उपचार देने का काम किया है। यहां पर 19 वर्षीय किरन पत्नी धर्मवीर मलेरिया पॉजिटिव निकली थी। वह मायके में आयी थी। वर्तमान में वह प्रयागराज में पूरी तरह से फिट हैं। मलेरिया पॉजिटिव के गांव घुटलई में पहुंची स्वास्थ्य टीम में चिकित्सक डा. आकाश वर्मा, फार्मासिस्ट सुशील बघेल एवं अन्य ने गांव में 25 बीमारों को जांच कर उपचार दिया। आठ बुखार रोगियों की मलेरिया जांच की। यह भी पढ़ें- Etah News: बिजौरी की महिला निकली मलेरिया पॉजिटिव, पांच दिन से आया बुखार जांच में कोई भी मलेरिया पॉजिटिव रोगी नहीं निकला। इसके बाद स्वास्थ्य...