मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- बिजोपुरा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे व धारधार हथियारों से मारपीट हो गई। जिसमें एक ही पक्ष पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ नामजद एवं 12 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में तीन आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र के गांव बिजोपुरा निवासी अमरीश पुत्र बलजोर ने बताया कि गत तीन मार्च को शाम 7.30 बजे केउसके पुत्र अमित, हरेन्द्र व सुनील छपार से आ रहे थे,जैसे ही ये बिजोपुरा में जूनियर हाईस्कूल के सामने पहुंचे तो वहां पर सफेद रंग की स्कार्पियो सवार राहुल उर्फ प्रवेन्द्र पुत्र राजकुमार, कुशलपाल उर्फ खन्ना पुत्र जवान सिंह व अवनीश उर्फ छोटू पुत्र राजेन्द्र ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। तभी वहां दीपक पुत्र वेदपाल भी आ गया। उसके पुत्रों के द्वार...