बिजेथुआ धाम पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत
जौनपुर, जून 3 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के खुटहन थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव में ननिहाल आया युवक बिजेथुआ धाम स्थित पोखरें में नहाने के दौरान डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डूबे युवक को पोखरे से निकाल कर राजकीय चिकित्सालय लायें। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खुटहन थाना क्षेत्र के हंसापुर गांव में अपने ननिहाल आये तेलंगाना के जेडूमतपुर चन्द्रगिरी निवासी 19 वर्षीय प्रिंस कुमार पुत्र शिव कुमार विश्वकर्मा मंगलवार को अपने ननिहाल से बिजेथुआ धाम दर्शन करने आए हुए थे। वहीं प्रिंस धाम स्थित पोखरे में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने लगा। शोरगुल सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने पानी से बाहर निकल कर इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में लाएं। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.