बिजेंद्र शर्मा बने आईएमसीए के राष्ट्रीय सचिव
रांची, अक्टूबर 25 -- रांची। झारखंड के बिजेंद्र शर्मा को इंडियन माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसोसिएशन (आईएमसीए) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार पांडेय के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने तथा राष्ट्रीय स्तर पर इसकी गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। एसोसिएशन ने बताया कि रांची निवासी बिजेंद्र कुमार शर्मा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झारखंड के लिए राहुल कुमार को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.