लखीसराय, मई 30 -- लखीसराय। हलसी थाना क्षेत्र के बिजूलखी गांव में शनिवार को महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान बिजली की गांव निवासी विशो यादव की 40 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई। पीड़िता ने मारपीट का आरोप नजदीकी परिजन पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...