सोनभद्र, मार्च 10 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र के पेड़ताली में पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर में आग लगा कर लापता युवक रामनरेश प्रजापति का शव एसडीआरएफ -पुलिस की संयुक्त तलाश से चार दिन बाद बिजुल नदी से उतराया हुआ मिला। पुलिस ने आशंका जतायी है कि शराब के नशे में उसने घबरा कर नदी में कूद आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम को भेज पुलिस जांच शुरू हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...