बिजुलिया तालाब में सुबह ओर शाम को पेट्रोलिंग करें प्रशासन: नीरज मंडल
रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी रामगढ़ नगर सचिव नीरज मंडल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रामगढ़ एसपी से मांग किया कि बिजुलिया तालाब में गश्ती बढ़ाया जाए। कहा है कि इन दिनों मनचलों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। गर्मी की छुट्टी के कारण महिलाएं अपने बच्चो को लेकर मनोरंजन के उद्देश्य यहां घूमने फिरने आते हैं। लेकिन बीच में बाइक राइडिंग करते हुए मनचलों के कारण उनको काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है, जिससे कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। साथ ही कहा है कि मनचलों की ओर से लैंप लाइट भी चोरी कर ले जाया जा रहा हैं, जिसे कहीं ना कहीं इसका नुकसान आम जनमानस को हो रही है । इस भीषण गर्मी के बीच लोग थोड़ी शाम तक बैठना चाहते हैं लेकिन अंधकार होने के कारण भय बना हुआ रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.