मोतिहारी, जून 22 -- तुरकौलिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजुलपुर गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतका की पहचान सोनू कुमार यादव की पत्नी राधा देवी(22)के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राधा देवी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व में हुई थी और उसे एक तीन माह की बच्ची भी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घर के अंदर राधा देवी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर तुरकौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया। यह भी पढ़ें- नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया ज...