बिजुआ के गांव में लगी आग, तीन घर जलकर खाक
लखीमपुरखीरी, जून 6 -- लखीमपुर। विकास खंड बिजुआ की ग्राम पंचायत रामनगर कलां के मजरा रामपुर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की पूरी गृहस्थी पलभर में जलकर राख हो गई। भीरा थाना क्षेत्र के इस गांव में आग इतनी तेजी से फैली कि राधेश्याम के तीन बेटो सियाराम, राजकुमार और हंसराम के घरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते अनाज, कपड़े, बिस्तर, चारपाई, बर्तन और कीमती फर्नीचर सहित सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि लपटें उठते ही शोर मच गया और घर में सो रहे सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इस अग्निकांड के बाद तीनों पीड़ित परिवारों के सामने रोजी-रोटी और सिर छिपाने का संकट खड़ा हो गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.