बिजुआ की बेटी का साइंटिस्ट पद पर चयन
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- बिजुआ। बिजुआ निवासी डॉ. रश्मि त्रिवेदी का चयन प्रतिष्ठित स्टार हाई हर्ब्स प्राइवेट लिमिटेड में साइंटिस्ट (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) पद पर हुआ है। कंपनी द्वारा जारी लेटर के अनुसार, वह कर्नाटक स्थित कंपनी के अनुसंधान एवं विकास विभाग में अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. रश्मि बिजुआ के शिक्षक बाबू कुलभूषण लाल त्रिवेदी की बेटी हैं। डॉ. रश्मि ने गुजरात से माइक्रोबायोलॉजी विषय में पीएचडी की है। अपने शोध कार्य के दौरान उन्होंने कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके 14 अंतरराष्ट्रीय शोधपत्र प्रतिष्ठित वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। शैक्षणिक और शोध उत्कृष्टता के लिए उन्हें भारत सरकार की डीएसटी इंस्पायर फेलोशिप और गुजरात सरकार की फेलोशिप से भी सम्मानित किया जा चुका है। यह उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.