लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- क्षेत्र बिजुआ की ग्राम पंचायत मुड़ा बुजुर्ग में अन्नपूर्णा भवन आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास विधायक अमन गिरि ने किया। विधायक ने ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में अवधेश मिश्रा, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण, बिजुआ मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गंगा देवी, अभिषेक वाजपेई, जिला पंचायत सदस्य नीरज मौर्य, बाबू राम मौर्य, पूर्व प्रधान राजबहादुर मिश्र, प्रधान राकेश पाण्डे, रमेश चंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.