रामपुर, जनवरी 8 -- दुकान पर सामान लेने जा रहे बालक को बुधवार की दोपहर खनन लदे बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में बालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं, डंपर को मानपुर तिराहे पर खड़ा कराया है। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी गजनबी ने स्वार कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे उसका आठ वर्षीय भतीजा हसन घर से घरेलू सामान लेने के लिए गांव की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गति और लापरवाही से आ रहे डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हसन की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हादसे के समय डंपर को दिनेश कुमार निवासी म्यूडी थाना केमरी जिला रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.