बिजवाड़ा गौ आश्रय स्थल का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण
बागपत, जून 3 -- बिनौली। प्रमुख सचिव आयुष विभाग व जनपद नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने मंगलवार को बिजवाड़ा गांव मे गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कई गौवंश बीमार मिलने पर नाराजगी जताई तथा पशु चिकित्साधिकारी डा. अक्षय बालियान को उचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौवंश की संख्या, चारे पानी की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने हिंडन नदी पर बन रहे निर्माणधीन पुल का भी निरीक्षण किया। सेतु निगम प्रबंधक ऋतिक श्रीवास्तव व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार को जल्द निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अनिल कुमार सिंह, बीडीओ नरेंद्र सिंह, एडीओ प्रेम कुमार, ग्राम सचिव विकास सहरावत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.