बिजवासन रेलवे स्टेशन की देखरेख निजी कंपनी करेगी
नई दिल्ली, मई 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली एयरपोर्ट के समीप बन रहे बिजवासन रेलवे स्टेशन पर देखरेख की जिम्मेदारी निजी कंपनी द्वारा संभाली जाएगी। इसके लिए आरएलडीए (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) की ओर से टेंडर जारी किया गया है जिसके तहत नौ वर्षों के लिए स्टेशन की देखरेख निजी कंपनी को सौंपी जाएगी। यह कंपनी न केवल साफ-सफाई और मरम्मत बल्कि वाणिज्यिक कार्यों की जिम्मेदारी भी लेगी। इस पूरे कार्य की निगरानी करने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए जाएंगे। बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर बिजवासन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। यह स्टेशन आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा क्योंकि इसके पास ही बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट आदि सुविधाएं मौजूद होंगी। रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा इसका पुनर्विकास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.