गुरुग्राम, फरवरी 27 -- गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर गुरुग्राम की तरफ यू-टर्न फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष यादव ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए हैं। एनएचएआई के स्थानीय अधिकारियों की तरफ से अब इस फ्लाईओवर के निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। करीब 28.4 किमी लंबाई के द्वारका एक्सप्रेसवे का करीब 18.9 किमी का हिस्सा गुरुग्राम में आता है, जबकि 9.5 किमी का हिस्सा दिल्ली में है। इस एक्सप्रेसवे पर बिजवासन टोल प्लाजा पर 9 नवंबर को शुरू किया था। इस टोल प्लाजा पर कार का एक तरफ का शुल्क 220 रुपये है, जबकि दोनों तरफ का शुल्क 330 रुपये है। इस टोल प्लाजा पर यू-टर्न की सुविधा नहीं है। यदि कोई वाहन चालक बजघेड़ा निकासी पर नहीं उतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.