बिजल का पोल टूटने से जख्मी लाइनमैन की मौत, चक्काजाम
गंगापार, मई 24 -- फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गोसैसीपुर (ऊगापुर) निवासी शिवपूजन गोंड की विद्युत कार्य के दौरान हुए हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पूरेमियां में फूलपुर-वारी मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। तीस लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आवास तथा हादसे के जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया जा सका। बताया गया कि 45 वर्षीय शिवपूजन गोंड विद्युत विभाग में कटहरा फीडर अंतर्गत साथर पावर हाउस पर करीब एक दशक से प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। बीते 17 मई को सरायममरेज थाना क्षेत्र के छतौना गांव स्थित गोपी का पूरा मजरे में विद्युत पोल पर तार जोड़ने का कार्य चल रहा था। मौके पर अवर अभियं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.