सिद्धार्थ, जनवरी 23 -- जोगिया। जोगिया चौराहा पर बिजली विभाग की बिजलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर एक आइसक्रीम फैक्ट्री और आटा चक्की की जांच की। बिजलेंस टीम ने मीटर, कनेक्शन और मशीनों के लोड आदि की जांच की। टीम के जेई रितेश ने बताया कि मकान में एक घरेलू और एक वाणिज्यिक कनेक्शन पाया गया है। खपत की जांच की जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसआई कृष्ण कुमार उपाध्याय अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...