बिजली स्टोर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या, मार्च 27 -- अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने जनौरा क्षेत्र स्थित विद्युत् स्टोर में हुई चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाल अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि 23 मार्च को स्टोर में चोरी हुई थी। जिसकी रिपोर्ट विभाग की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई। विवेचना में जुटी पुलिस ने सोनू यादव (31 वर्ष) निवासी तेरहू का पुरवा थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चुराया गया बिजली का नौ क्लैंप तथा 12 नट-बोल्ट बरामद हुआ है। इसके खिलाफ पहले से नगर कोतवाली,कैंट में चोरी-बरामदगी के छह और पुराकलन्दर में आयुध अधिनियम व मारपीट का दो मामला दर्ज मिला है।------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.