समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर। जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले एक चोर को कर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि इस दौरान उसका चार अन्य साथी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार चोर की पहचान बिशनपुर के स्व. मुसाई साह के पुत्र ओम साह (40) के रूप में की गयी है। बताया गया कि वह पेशेवर चोर है। इससे पहले भी रेलवे में उसके विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार वह बुधवार की दोपहर अपने चार अन्य साथियों के साथ बिजली उपकरणों की चोरी करने के लिए जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसा था। इसी दौरान कर्मियों की नजर चोर पर पड़ी। सभी ने एक चोर को तो पकड़ लिया, लेकिन उसके चार अन्य साथी फरार होने में सफल हो गये। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्...