चतरा, जून 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा डीएवी पब्लिक स्कूल टंडवा में बारिश के मौसम में बिजली से सुरक्षा" तथा "बिजली एक अदृश्य ख़तरा" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान सुरक्षित व्यवहार को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में एनटीपीसी के बचाव एवं सुरक्षा विभाग से अर्जुन द्वितीय तथा उदय कुमार (सेफ़्टी स्टे वार्ड, एनटीपीसी) उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्षा के मौसम में बिजली से जुड़े संभावित जोखिमों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिजली एक अदृश्य खतरा है, इसलिए सावधानी और जागरूकता ही सबसे प्रभावी सुरक्षा है। प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से ग्यारहवीं तक के व...