चम्पावत, जुलाई 22 -- योगेश जोशी, चम्पावत। टनकपुर के थपलियालखेड़ा गांव बिजली से रोशन हो गया है। गांव में पहले चरण में बिजली के 40 कनेक्शन दिए गए हैं। जिसके बाद तीन ओर से नेपाल से घिरे गांव में बिजली पहुंच गई है। टनकपुर में नेपाल से तीन ओर से घिरा थपलियालखेड़ा बिजली पहुंच गई है। विभाग ने यहां बिजली के 40 कनेक्शन दिए हैं। इससे पूर्व केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विद्युतिकरण के लिए स्वीकृति दी है। थपलियालखेड़ा गांव के कुछ हिस्से में पूर्व में यूपीसीएल बिजली लाइन बिछा चुका था। लेकिन इसके बाद यहां वन आपत्ति लग गई थी। इसके बाद काम अधूरा छोड़ना पड़ा था। लेकिन अब 0.150 हेक्टेयर भूमि ऊर्जा निगम के हस्तांतरित होने के बाद यहां करीब 800 मीटर लंबी एलटी लाइन बिछाई गई। जिसके बाद यहां के घर बिजली से रोशन हुए। सैलानीगोठ के थपलियाल खेड...