सीतामढ़ी, अप्रैल 15 -- हरिकांत सिह,शिवहर। ऊर्जा विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता छविन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनकी बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है। शिविरों में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों का सुधार, विद्युत आपूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के लिए विशेष शिविर उन्होने बताया कि विशेष शिविर में उपभोक्ताओं की जिन प्रमुख समस्याओं का समाधान किया ...