बिजली समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा
अमरोहा, जून 7 -- शनिवार को ब्लाक परिसर में आयोजित भारतीय किसान संघ की मासिक व संगठनात्मक बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाते हुए निराकरण की गुहार लगाई। डीएम को संबोधित ज्ञापन बीडीओ कार्यालय में लेखाकार को सौंपा। बैठक का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी संजीव कुमार शर्मा व ब्लाक उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रभारी शिवचरन सिंह सैनी, जिला जैविक प्रमुख हरिप्रकाश राणा ने किसानों की समस्याओं को उठाया। जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा ने सदस्यता अभियान को पूरे खंड में करने का संकल्प दिलाया। शिवचरण सिंह सैनी ने कहा कि बिजली, पेयजल, गांवों के विकास से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनका निराकरण कराएं। इस मौके पर अखिलेश शर्मा, दिव्यांशू यादव, कुंवरपाल सिंह राणा, प्रहलाद सिंह सैनी, होमपाल सिंह, संजय सिंह, मनोज कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.