मेरठ, जुलाई 19 -- भाकियू की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के कंकरखेड़ा स्थित आवास पर हुई। इसमें बिजली समेत किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर 21 जुलाई को किए जाने वाले कलक्ट्रेट घेराव की रणनीति तैयार कर अंतिम रूप दिया। पदाधिकारियों को इसे लेकर जिम्मेदारियां भी तय की। बैठक में बिजली के लोड बढ़ाने, समस्याओं का समाधान नहीं किए जाने, तहसील, बिजली, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभागों में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर 21 जुलाई को कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। मेजर सुरेंद्र ने कहा कि सभी मजबूती से मेरठ पहुंचे। यह भी पढ़ें- Meerut News: बिजली और किसान समस्याओं पर भड़का गुस्सा, जुलूस निकाला अध्यक्षता मेजर सुरेंद्र सिंह ने और संचालन हर्ष चहल ने किया। बैठक में हर्ष, सत्...