भभुआ, मई 22 -- बिजली सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाना उद्देश्य बोले कार्यपालक अभियंता, शिवर में 110 आवेदनों का निष्पादन करें भभुआ, नगर संवाददाता। ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा पंचायतवार बिजली समाधान सहयोग शिविर की शुरुआत की गई है। यह विशेष अभियान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल भभुआ द्वारा विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को अपने गांव के निकट ही विभागीय सेवाओं का लाभ मिलेगा। विभाग की इस पहल का उद्देश्य बिजली सेवाओं को अधिक सरल, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाना है।

शिविर की समीक्षा विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी संबंधित नोडल सहायक विद्युत अभियंताओं एवं कनीय विद्युत अभियंताओं क...