बिजली समस्या समेत कई मुद्दों को लेकर भाकपा का प्रदर्शन
कोडरमा, जून 10 -- झुमरी तिलैया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद द्वारा कोडरमा जिला में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कोडरमा परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व सैकड़ों की संख्या में पूर्णिमा टॉकिज के समीप से एक जुलूस निकाला गया, जो विद्युत कार्यालय पहुंचकर सभा में तदब्दील है। सभा के माध्यम से कोडरमा जिला में 24 घंटा बिजली आपूर्ति करने व गरीबों को बिना नोटिस के केस नहीं करने, मीटर की गड़बड़ी के दूर करने आदि की मांग की है। मालूम हो कि बुधवार की सुबह भी कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सभा को जिप सदस्य महादेव राम समेत अन्य कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.